दोस्तों साल 2022 में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिनमे पंजाब ,उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भी शामिल है . चुनाव की तैयारिया बड़े जोरो शोरो से की जा रही है .उत्तर प्रदेश में चुनाव से सम्बन्धित एबीपी सी वोटर द्वारा जनता से बहुत से सवाल किये गये .जिसके बाद चुनावी सर्वे भी जारी किया गया है.इस सर्वे द्वारा उत्तर प्रदेश की जनता के इरादों के बारे में स्पष्ट पता चल गया है कि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते है . और उत्तर प्रदेश में कौन सी सरकार बनने वाली .पूरी खबर जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े .
बीजेपी की बनेगी सरकार
एबीपी सी वोटर (ABP C Voter) द्वारा जारी सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार (Government) बनने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के लोगों से सवाल किया गया कि वे लोग अगला मुख्यमंत्री (CM) के रूप में किस नेता (Leader) का चयन करना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोगों ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को ही अगला मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को कुल 403 सीटों में से 213 से लेकर 221 सीटें मिलने की संभावना है।
समाजवादी पार्टी के साथ है ट क्कर
सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 213 से 221 सीटें मिलने की संभावना है तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (SP) को 152 से 160 सीटें ही मिलने वाली है। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) है। आपको बता दें कि बीएसपी को 16 से लेकर 20 सीटें मिल सकती है। अगर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की बात करें तो एबीपी सी वोटर के अनुसार कांग्रेस पार्टी को केवल 6 से लेकर 10 सीटें ही मिलने की संभावना है। अब देखने की बात यह है कि क्या कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों पर राज कर पाती है या नहीं।
प्रियंका गांधी वाड्रा भी नहीं आ रही है काम
जैसा कि आपको पता है कि प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के कई नेता लगातार उत्तर प्रदेश में काम करते नजर आ रहे हैं। इस चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ही आगे आगे कर लोगों से जनसमर्थन जुटाने पर कार्य कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी की राह आसान नजर नहीं आ रही है। बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती को भी 16–20 सीटें ही मिलने वाली है। मायावती को लेकर कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि मायावती जल्दी ही किसी न किसी पार्टी के साथ गठबं धन कर सकती है।
मणिपुर गोवा और पंजाब में भी बन सकती है बीजेपी की सरकार
एबीपी सी वोटर (ABP C Voter) द्वारा जारी सर्वे के अनुसार मणिपुर गोवा और पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना है। जैसा कि आपको पता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अलग अलग राज्य में लगातार सफल होते जा रहे हैं। ठीक इसी तरह मणिपुर (Manipur), गोवा (Goa) और पंजाब (Punjab) में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने वाली है। अब देखने की बात यह है कि आखिर सी वोटर के अनुसार इन राज्यों की जनता भारतीय जनता पार्टी का साथ देती है या नहीं।