दोस्तों पिछले दिनों सोशल मिडिया पर अपने गाने बचपन का प्यार से धूम मचाने वाले सहदेव दिर्दो पंजाबी सिंगर बादशाह के साथ बचपन का प्यार विडियो में नज़र आ चुके है जिसके बाद सहदेव दिर्दो और भी ज्यादा फेमस हो गये है .हालही में सहदेव दिर्दो को लेकर एक खबर आई है खबर के मुताबिक सहदेव दिर्दो के साथ बड़ा हादसा होगया है .जिसके बाद सहदेव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया . सहदेव की हालत नाजुक बताई जा रही है .सहदेव का इलाज किस अस्पताल में हो रहा है और ये हादसा उनके साथ कैसे हुआ जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े .
सहदेव दिर्दो को सुकमा के अस्पताल में भेजा गया
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को सहदेव दिर्दो का ए क्सीडेंट हो गया है। उन्हें सुकमा (Sukma) के एक अस्पताल (Hospital) में भेजा गया है। मीडिया द्वारा मिल रही ख़बरों के अनुसार इस मामले में सहदेव दिर्दो को बहुत ज्यादा चो ट आई है। सहदेव दिर्दो का अस्पताल में इ लाज चल रहा है। आपको बताते चलें कि सहदेव दिर्दो सुकमा के रहने वाले हैं। सहदेव दिर्दो दो पहिया वाहन से अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। दुपहिया वाहन की ज्यादा रफ्तार होने के कारण यह मामला हुआ है।
सहदेव के सिर पर लगी है चो ट
दुपहिया वाहन ने अपना नियं त्रण खो दिया था। इसी वजह से सहदेव (Sahdev Dirdo) और उनके साथी सड़क पर गिर गए थे। इस मामले में सहदेव को सिर पर चो ट आई है। सहदेव के सिर पर 4 टांके लगे हैं। सहदेव से मुलाकात करने के लिए एसपी सुनील शर्मा (SP Sunil Sharma) और कलेक्टर विनीत नंदनवार (Vinit Nandanwar) अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने सहदेव का हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टर को कहा है कि वह सहदेव का बहुत ही अच्छी तरीके से देखभाल करें। वहीं, अब सहदेव को जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।
पंजाबी सिंगर बादशाह के साथ आ चुके हैं नजर
बचपन का प्यार गाने (Bachpan Ka Pyaar song) से मशहूर होने के बाद सहदेव (Sahdev Dirdo) पंजाबी सिंगर बादशाह (Badshah) के साथ नजर आ चुके हैं। बादशाह और सहदेव ने बचपन का प्यार नाम का एक गाना रिलीज किया था। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब सराहा था। गाना रिलीज होने के बाद भी यह कई दिनों तक ट्रेंडिंग नंबर वन पर चल रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं सहदेव से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मुलाकात कर चुके हैं। सहदेव को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। सहदेव को लेकर समय-समय पर ख़बरें आती रहती है।
In touch with Sahdev’s family and friends. He is unconscious, on his way to hospital. Im there for him. Need your prayers ?
— BADSHAH (@Its_Badshah) December 28, 2021