रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में पंचदेवों में से सूर्य देव भी एक माने गए हैं। वहीं ज्योतिष में भी सूर्य का बहुत महत्व माना गया है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य को प्रत्यक्ष देव कहा जाता है क्योंकि उन्हें हम अपने सामने देख सकते हैं और सूर्य देव (Surya Dev) की रोशनी से ही पूरी पृथ्वी (whole earth) पर प्रकाश होता है जो जीवन का आधार है।
इसलिए अगर जातक की कुंडली में सूर्य (sun in horoscope) कमजोर होता हैं तो मानहानि की संभावना (possibility of defamation) अधिक होती है। वहीं पिता और गुरु से संबंध खराब होते हैं। रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा से कुंडली में सूर्य मजबूत हो जाता है जिससे जातक को बल और शक्ति प्राप्त होती है। घर में सुख समृद्धि आती है। सूर्य देव की पूजा- अर्चना करने से व्यक्ति का मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा बढ़ती है। आइए आपको बताते हैं कि सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको कौन से उपाय अपनाने चाहिए…..
बनेंगे बिगड़े हुए काम रविवार (Sunday) को करें ये काम…
सामर्थ्य के मुताबिक तांबे के बर्तन, लाल कपड़े, गेंहू, गुड़ और लाल चंदन का दान करें
सूर्य देव (Surya Dev)को कभी भी बिना स्नान के जल अर्पित न करें
सूर्य देव (Surya Dev)को जल अर्पित करने के लिए जल में रोली या लाल चंदन और लाल पुष्प डाल सकते हैं
सूर्य देव (Surya Dev) को अर्घ्य (Arghya) देते समय स्टील, चांदी, शीशे और प्लास्टिक बर्तनों का प्रयोग न करें।
रविवार ((Sunday) ) के दिन आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ होता है। इस पाठ को करने से सभी तरह के कष्ट और रोगों से छुटकारा मिल जाता है। उगते हुए सूर्य के सामने आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
अगर आपके काम में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं तो लाल या सफेद कमल (red or white lotus) के पुष्प को सूर्यदेव (Surya Dev)की पूजा में इस्तेमाल करना चाहिए।
कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना अच्छा माना जाता है। इससे जातक के मान सम्मान में वृद्धि हाती है। कार्यों में भी सफलता प्राप्त होती है।