भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल खिलाड़ी, भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके है ! इस बात की जानकारी धोनी ने स्वयं सोशल मीडिया पर दी ! उन्होंने अपने इंस्ट्रग्राम पर एक बेहद ही भवुक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने इस बात का ऐलान किया की अव वो क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले रहे है !
बहुत कम लोगों को धोनी की फर्स्ट लव स्टोरी के के बारे में पता होगा। अगर आज वह जिंदा होती थी तो साक्षी (Sakshi) नहीं वह लड़की धोनी की वाइफ (Dhoni Wife) होती। उनके जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) के मौके पर हम आपको धोनी की फर्स्ट लव स्टोरी (Dhoni First Love) के बारे में बताने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) का जन्म 7 जुलाई 1981 (MS Dhoni Birthday) को रांची, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी और बल्लेबाजी की दुनिया दीवानी है। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब धोनी पूरी तरह टूट चुके थे।
जी हां आप में से बहुत कम लोगों को धोनी की फर्स्ट लव स्टोरी के के बारे में पता होगा। अगर आज वह जिंदा होती थी तो साक्षी नहीं वह लड़की धोनी की वाइफ होती। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको धोनी की फर्स्ट लव स्टोरी (Dhoni First Love) के बारे में बताने जा रहे हैं। हम महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा की लव स्टोरी के बारे में बात कर रहे हैं। एक सच्ची प्रेम कहानी जो बहुतों को नहीं पता होगी। धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी धोनी और प्रियंका की लव स्टोरी को दिखाया गया है।
कहा जाता है कि प्रियंका झा सिर्फ धोनी की सच्ची मोहब्बत ही नहीं, बल्कि वह उनकी ताकत भी थीं। जब महेंद्र सिंह धोनी 20 की उम्र में थे, तब उनकी मुलाकात प्रियंका झा नाम की इस लड़की से हुई। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार वह इंडिया इलेवन में जगह पाने के लिए कमर कस रहे थे और इस दौरान उन्हें प्रियंका से प्यार हो गया। कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपनी बाकी जिंदगी बिताने का फैसला किया था।
जब माही को 2003-2004 में जिम्बाब्वे और केन्या के दौरे के लिए इंडिया ए टीम के लिए चुना गया था। उस समय धोनी और प्रियंका झा का रिश्ता मजबूत हो रहा था। धोनी इधर अपने जबरदस्त प्रदर्शन से लोगों को अपना दीवाना बना रहे थे, लेकिन उसे यह भी पता नहीं था कि वह उस व्यक्ति को खो चुका है जो उसके दिल के बहुत करीब था, उसकी ताकत, उसकी हर चीज थी यानि प्रियंका झा।
जी हां महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी प्रियंका झा के साथ बिताने का फैसला किया था, उनका निधन वर्ष 2002 में एक दुखद दुर्घटना में हो गया था। इस घटना के बाद धोनी पूरी तरह टूट चुके थे, ऐसा लग रहा था कि कहीं वह क्रिकेट से दूर तो नहीं हो जाएंगे। हालांकि इस कठिन वक्त में भी धोनी ने खुद को संभाला और आज जो है वह सबके सामने है।
इस घटना के बाद धोनी ने एक नई जिंदगी की शुरुआत की। साल 2010 में 4 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी साक्षी सिंह रावत के साथ शादी के बंधन में बंधे। उनकी एक प्यारी सी बच्ची है, जिसका नाम जीवा है। लेकिन यह कहा जाता है कि कैप्टन कूल प्रियंका झा और उनके साथ बिताए किए गए पलों को कभी नहीं भूल सकते।