बॉलीवुड की सबसे हॉट,सेक्सी और ग्लैमरस अभिनेत्री नोरा फतही जो अपने डांस से करोड़ो को दीवाना बना चुकी है .कनाडा से आकर बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली नोरा ने कई फिल्मो में अभिनय किया है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही . फिल्मो में अभिनय करने के साथ नोरा रियलिटी शो जज करती हुयी नज़र आती है . आज नोरा ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है .आज के समय में ऐसा कोई नही है जो नोरा को न जानता हो.नोरा कमाल की बैले डांसर है .हर कोई नोरा के ठुमको का दीवाना है .
नोरा फतेही भारत में बेहद कम समय में काफी चर्चित हो गई है। 200 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद से ही नोरा फतेही चर्चा में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का मुख्य आरोपी ने नोरा को दिए थे लाखो करोड़ो के तोहफे .नोरा का नाम सामने आते ही नोरा को एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अब खबर यह है की नोरा फतेही सरकार की गवाह बनने वाली है। आपको बता दे नोरा के पास पैसों की कमी नहीं है। नोरा महज 5 हजार लेकर आई थी लेकिन अब उनकी कुल सम्पति का अंदाजा लगाना भी मुशकिल है।
नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था। नोरा फतेही एक डांसर, मॉडल, एक्ट्रेस, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। कनाडा में मॉडलिंग और डांसिंग करियर की शुरुआत करने के बाद नोरा भारत आई थीं। नोरा की फिल्मी करियर का शुरुआत भारत में साल 2015 से शुरु हुआ। नोरा ने सबसे पहले साल 2015 की फिल्म रोर से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद नोरा साउथ की फिल्म डबल बेरल औक कायमकुलम कोचिनी में नजर आई थीं। नोरा को भारत में इतनी आसानी से काम नहीं मिला। नोरा को इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। नोरा को शुरुआत में हिन्दी ना आने के कारण काफी सुनना पड़ा लोगों से।
आपको बता दे की नोरा ने एक इंटरव्यू के दौरान ने खुलासा किया था कि वो महज 5 हजार रुपए लेकर भारत पहुंची थीं। भारत आने के बाद भी काम मिलना इतना आसान नहीं था। भारत आने के कुछ महीनों बाद नोरा की मुलाकात एक लेडी कास्टिंग डायरेक्टर से हुई थी। उस कास्टिंग डायरेक्टर ने नोरा को घर बुलाकर उनके साथ बेहद ही खराब व्यवहार किया था। डायरेक्टर ने कहा था कि हमारी इंडस्ट्री तुम जैसे लोगों से परेशान हो चुकी है, जो बिना टैलेंट के यहां आ जाते हैं। जिसके बाद नोरा ने उस महिला को कहा- तुम टैलेंटलेस हो नोरा ने उस महीला को खूब डांटा। लेकिन इसके बाद नोरा बहुत निराश हो गई थी और भारत को छोड़ अपने देश वापस जाने का सोचने लगी थी
नोरा फतेही ने साल 2015 में बिग बॉस 9 में हिस्सा लिया था। जिसके बाद ही नोरा को नाम मिला।। नोरा 84 दिनों तक शो में रही थीं। जहां उनकी और प्रिंस नरुला की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने मिली थी। शो के बाद नोरा को देशभर में पहचान मिल गई थी। इसके बाद नोरा, झलक दिखला जा 9 में दिखी थीं। गाने दिलबर-दिलबर ने महज 24 घंटों में 20 मिलियन व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया था। जिसके बाद से नोरा को काफी तरक्की मिली।
बात करें नोरा फतेही की कमाई की तो नोरा हर गाने के लिए 40 लाख से 1 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट से भी लाखों की कमाई करती हैं नोरा । नोरा भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली डांसर हैं। नोरा भारत में फेम्स डांसर के नाम से भी जानी जाती है। साथ है वो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। नोरा आज के जमाने में करोड़ो की मानकिन है। साल 2020 में नोरा की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर थी जो अब दोगुनी होकर 3 मिलियन डॉलर यानी 22 करोड़ रुपए हो चुकी है।