मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशिनशिप पिछले कई साल से सुर्खियों में हैं। उम्र के फासले के कारण अर्जुन कपूर को कई बार ट्रोल किया जाता है। जानिए रिश्ते पर क्या कहा अर्जुन कपूर ने.. अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया था। हालांकि उनके रिश्ते पर अक्सर कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं। दरअसल अर्जुन उम्र में मलाइका से छोटे हैं दूसरी तरफ मलाइका ने अरबाज से शादी की थी जिनसे उन्हें एक बेटा भी है। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन के करीब आ गईं। अब मलाइका और अर्जुन अक्सर साथ वक्त बीताते नजर आते हैं। इतना ही नहीं मलाइका ने ये भी साफ कर दिया था
वैसे कई लोगो को इन दोनों की जोड़ी इस लिए पसंद भी नहीं आती है, क्योंकि मलाइका अर्जुन से 10 साल बड़ी हैं। ये ही वजह है की दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ता है। पर उन्होंने इन बातो पर कभी भी जरा सा ध्यान नहीं दिया है। बॉलीवुड में तो वैसे कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेसस हैं।
जिन्होंने अपने से उम्र में बड़े या छोटे से शादी रचाई है, लेकिन सबसे ज़्यादा ट्रोल अगर कोई हो रहा। वह भी सिर्फ़ रिलेशनशिप में रहने में ही हो। तो ये जोड़ी है। वहीं बता दें कि लोग भले ही कुछ भी कहते रहें, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कुछ खुलासे किए हैं। जिसे सुनने के बाद तो इन दोनों को ट्रोल करने वाले और भी सक्रिय हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है इंटरव्यू में कही गई ख़ास बातें…
बता दें कि अपने और अर्जुन के रिश्ते के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि, “वो अर्जुन के साथ एक बेबी ज़रूर चाहती हैं। 46 साल की हो चुकी मलाइका मां बनने की इच्छा रखती है और अर्जुन के साथ अपनी फैमिली शुरू करने के सपने देख रही है।” तो वही अपनी और अर्जुन की शादी के बारें में उन्होंने कहा कि अपने रिश्ते में हम एक वक्त में एक ही कदम आगे बढ़ रहे हैं। इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में अर्जुन ने भी कहा था कि वो अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद खुश हैं। इसके अलावा उन्होंने कॉन्फिडेंस में आ कर ये भी कहा दिया था कि वो सीक्रेट शादी कर हैरान नहीं करेंगे बल्कि जब भी शादी करेंगे तो सबको जरूर बताएंगे जहा कुछ लोग दोनों के रिश्ते को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे है तो वही दोनों के फैंस इन दोनों को लेकर लिए काफी ख़ुश नज़र आते हैं। वहीं आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा अरहान भी हैं। तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रेनिया के साथ रिलेशन में हैं।