सु’शांत सिं’ह रा’जपूत (Sushant Singh Rajput) की मौ-त की गुत्थी सुलझाने में सीबीआई की टीम रात दिन लगी हुई है। इस केस में सु-शां’त की ग’र्लफ्रेंड रि’या च’क्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। गौरतलब है कि रिया ने गुरुवार को कई मीडिया हाउसेज़ को इंटरव्यू देकर अपना पक्ष रखा था।
उन्होने तब यह भी कहा था कि जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच उनके लिए किसी असहनीय मानसिक यातना से कम नहीं है। आज सीबीआई रिया से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो सीबीआई रिया से यह 10 सवाल पूछ रही है। रिया के सभी बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष रिकॉर्ड के रूप में पेश भी किए जाएंगे।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आपको किसने दी? तब आप कहां थी?
मौत की खबर मिलने के बाद क्या आप सुशांत के बांद्रा स्तिथ घर गयी थी ! यदि नहीं तो क्यों ? और हाँ तो कब और कहाँ आपने उनके शव को देखा !
8 जून को आप सुशांत सिंह राजपूत क घर छोड़ कर चली गयी
क्या सुशांत के साथ झगड़ा होने के बाद आप ने घर छोड़ा था
सुशांत का घर छोड़ देने के बाद क्या आपकी उनसे 9 से 14 जून के मध्य कोई बातचीत हुई थी? यदि हां तो क्या बात हुई और नहीं तो क्यों नहीं हुई?
क्या 9 से 14 जून के बीच सुशांत ने आप से बातचीत करने की कोशिश की थी? क्या आप ने उनके कॉल और मैसेज को नज़रअंदाज़ किया? यदि हां तो ऐसा क्यों किया? यदि आप ने उन्हें ब्लॉक किया तो इसका कारण क्या था?
क्या सुशांत ने उनकी फ़ैमिली के किसी मेंबर से बात करने का प्रयास किया? यदि हां तो किस बारे में बात करने की कोशिश की थी?
सुशांत को कौन कौन सी हैल्थ प्रॉब्लम्स थी? उनका क्या ट्रीटमेंट चल रहा था? डॉक्टरों, साइकैट्रिस्ट और मेडिटेशन सभी की जानकारी दीजिए।
सुशांत के परिवार संग आपके कैसे रिलेशन थे?
आप ने सुशांत की मौत के बाद CBI जांच की मांग की थी। ऐसा क्यों किया? क्या आपको कुछ गड़बड़ लगी थी?